फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूलों के बच्चों को नहीं मिली जर्सी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूलों के बच्चों को नहीं मिली जर्सी
विज्ञापन

जानसठ। सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों में बांटे जाने वाली जर्सी बच्चों को नहीं बांटी गई है। सर्दियों के मौसम में बच्चों को ठंड से बचाने के लिए प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के लिए मुख्यमंत्री द्वारा ड्रेस, जूते मोजे व जर्सी का निशुल्क वितरण होना था। एक माह पूर्व स्कूलों में बच्चों को जूते, मोजे तो बांट दिए गए, लेकिन जर्सियां किसी बच्चे को नहीं दी गई। सारी जर्सियां बीआरसी कार्यालय के एक कमरे में धूल चाट रही हैं। गरीब बच्चों को जर्सियां न मिलने से उनके अभिभावकों में रोष व्याप्त है। एबीएसए जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि शासन ने जर्सी खरीदने के लिए 200 रुपये निर्धारित किए थे। यह धनराशि दो किश्तों में प्रबंध समिति के खातों में भेजी जानी थी। शीघ्र ही दो किश्तों में पैसा प्रबंध समिति के खातों में एक दो दिन में भेज दिया जाएगा। 26 जनवरी तक सभी स्कूलों में जर्सी का वितरण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें