खतौली। भाकियू नगराध्यक्ष मनोज सहरावत के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यकर्ता एकत्र होकर रेलवे स्टेशन पर सीआरएस से मिलने पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर सीआरएस के पहुंचने पर भाकियू कार्यकर्ता उनसे मिले। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर श्मशान घाट के लिए अंडरपास, फुट ओवरब्रिज तथा गांव मढक़रीमपुर किसानों को भूमि अधिग्रहण का मुआवजा पूरा दिलाने की मांग की। उन्होंने मांगों का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। मौके पर ब्लाक अध्यक्ष कपिल सोम, डॉ. प्रवेंद्र ढाका, खड़क सिंह, डॉ. सतेंद्र, जुल्फकार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।