दुर्घटनाओं में छह लोग घायल
जानसठ। क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। गांव घटायन निवासी दीपक पुत्र ऋषिपाल तथा सिखेड़ा क्षेत्र में फहीमपुर गांव निवासी अनुज पुत्र रविंद्र बाइक से गांव भटौड़ा जा रहे थे। वह चितौड़ा झाल के पास पहुंचे तो स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं, दूसरी ओर सोमवार देर रात खतौली व जानसठ मार्ग पर गांव भलेड़ी के पास दो बाइकों की भिड़ंत में गांव भलेड़ी निवासी राजपाल पुत्र रामसिंह व गांव सलारपुर निवासी शौकीन पुत्र हनीफ व इमरान पुत्र जन्नत अली सहित चारों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। तीसरे हादसे में जानसठ कस्बे के मोहल्ला जनत्ताबाद निवासी नौशाद पुत्र एजाज को ब्लाक के सामने बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल हो गया। घ्