बुढ़ाना। हिंदु युवा वाहिनी की बैठक में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया गया। जिलाध्यक्ष मुकेश राणा ने वाहिनी के संगठन के विस्तार पर बल दिया गया। वाहिनी को कस्बे से लेकर देेहात तक जोड़ने पर विचार विमर्श हुआ। मीडिया प्रभारी अभिषेक संगल ने बताया कि कस्बा सिसौली में भी वाहिनी का गठन कर लिया गया है। सिसौली में अनुज बालियान को नगर अध्यक्ष बनाया गया है। इस मौके पर मोनू, अर्पण बालियान, विनीत, पवनीश, अंकुश, अभिषेक संगल, सोनू, मोहित आदि मौजूद रहे।