फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में ड्यूटी करेंगे ट्यूटर, मानदेय शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए प्रश्न-पत्र पहुंच गए हैं। जिन्हें जीआईसी के लॉकर में सुरक्षित किया गया है। वहीं, इस बार बोर्ड ड्यूटी में स्कूल-कालेजों में लगे ट्यूटरों के साथ मानदेय पर तैनात शिक्षक भी ड्यूटी बजाएंगे। शिक्षकों की कमी पड़ने पर परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों का सहयोग लिया जाएगा। बोर्ड परीक्षा के लिए अधिकारी अंतिम तैयारियों जुटा हुआ है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाएं छह फरवरी से प्रारंभ होंगी। इसके लिए डीआईओएस कार्यालय एक-एक बिंदू की तैयारियों को पूरा करने में लगा है। कर्मचारी सुबह से रात तक परीक्षा कार्यक्रम के हिसाब से ड्यूटी के साथ कार्य तय कर रहे हैं। परीक्षा से पहले फ्लाइंग स्क्वॉड के साथ परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था को मुकम्मल किया जा रहा है। सबसे महत्वपूर्ण शिक्षकों की ड्यूटी का है। जनपद में 74 परीक्षा सेंटर बने हैं, जिन पर दो पॉलियों में परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए इलाहाबाद बोर्ड से प्रश्न-पत्र पहुंच गए हैं, जिन्हें विभाग ने कड़ी सुरक्षा में जीआईसी में सुरक्षित किया है।
इसके अलावा शिक्षकों की ड्यूटी लगाने की तैयारियों को अंजाम दिया जा रहा है। इस बार हाईस्कूल और इंटर कालेज में लगे ट्यूटर शिक्षकों के साथ मानदेय पर शिक्षण कार्य करने वाले अध्यापकों की भी ड्यूटी रहेगी। जिले में चार हजार शिक्षकों को ड्यूटी में शामिल किया गया है। परीक्षा के दौरान जरुरत बनने पर प्राथमिक विभाग के शिक्षकों को भी ड्यूटी पर लगाया जा सकता है। डीआईओएस मुनेश कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है। एक-एक बिंदू को परखने के बाद कार्य योजना बनाई जा रही है, ताकि परीक्षा के समय किसी भी परेशानी से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें