फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर तीन प्रभारी डॉक्टरों को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर तीन प्रभारी चिकित्सकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। यह चिकित्सक अभियान में सहयोग नहीं रहे थे। इनके अलावा टीकाकरण में कोताही करने पर 27 एनएएम का वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का आगाज किया गया है। इसके लिए पहली बार जिले में 124 अधिकारियों, कर्मचारियों की टीम बनाई गई। कार्यक्रम को चुनावी तर्ज पर अंजाम दिया जा रहा है। जिसमें अधिकारियों को सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने मंगलवार को अभियान की समीक्षा की तो कई चौंकाने वाले पहलू सामने आए। कर्मचारियों को छोड़िए, चिकित्सकों का कार्य भी नियम अनुरूप नहीं मिला है। इस पर सीएमओ ने तत्काल कार्रवाई कर फटकार लगाई है। जबकि मिशन इंद्रधनुष अभियान में लापरवाही बरतने वाले पीएचसी पुरकाजी के प्रभारी डॉ पूनम लता, पीएचसी गालिबपुर के प्रभारी डॉ. कपिल कुमार और बुढ़ाना पीएचसी के प्रभारी डॉ. सतीश कुमार के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि के नोटिस दिए गए हैं।
इतना ही नहीं तीनों चिकित्सा अधिकारियों का वेतन रोकने के भी आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा अभियान के पिछले तीन चरणों में प्रत्येक ब्लॉक में सबसे कम उपलब्धि प्राप्त करने वाली 27 एएनएम के वेतन रोकने के भी आदेश दिए गए हैं। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने बताया कि सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों, चिकित्सकों पर कार्रवाई होगी। मंगलवार को समीक्षा में कई चिकित्सकों पर कार्रवाई की गई है, आगे भी जांच में कमी मिलने पर जवाब तलब किया जाएगा। उधर, सीएमओ ने मंगलवार को पीएचसी पुरकाजी का औचक निरीक्षण किया। मिशन इंद्रधनुष अभियान के साथ परिसर में खामियां मिलने पर कर्मचारियों और स्टाफ को फटकार लगाई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ पूनम लता एवं अन्य कर्मचारियों को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें