फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा-कालेज की समस्याएं उठाना प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा-कॉलेज की समस्याएं उठाना प्राथमिकता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। छात्रसंघ चुनाव जीतने वाले प्रत्याशियों ने कहा कि यह सफलता संगठन की एकता और मेहनत का नतीजा है। विरोधियों को हराकर एबीवीपी ने इरादों को जताया है।
डीएवी कालेज::
-अध्यक्ष बने गौरव कुमार ने कहा कि छात्रों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के साथ कालेज में शिक्षा के लिए कार्य कराए जाएंगे। हर छात्र की समस्या के लिए वह संघर्ष के साथ यूनिवर्सिटी तक मेहनत करेंगे।
विज्ञापन

------
उपाध्यक्ष गौरी चौहान बोलीं कि वह छात्राओं की सभी समस्याएं को दूर किया जाएगा। कॉलेज के निकट सुरक्षा व्यवस्था की आवाज उठाएंगे। इसके लिए सभी साथ लेकर चलेंगे।
-----------
महामंत्री शुभम सैनी ने कहा कि नवसत्र में पंजीकरण के साथ एडमिशन की समस्याएं दूर कराएंगे। कॉलेज में पढ़ाई का माहौल तैयार करने के लिए वह मेहनत करेंगे।
--------------
संयुक्त सचिव अमन जैन ने कहा कि उनका संगठन शांति और सौहार्द का प्रतीक है। कॉलेज के साथ परीक्षा, रिजल्ट की समस्याओं को उठाया जाएगा, ताकि समय पर समाधान निकल सके।
---------------------------
एसडी कालेज::
अध्यक्ष अंशु मलिक बोली कि यह जीत सभी छात्र-छात्राओं की है। छात्रों की आवाज कालेज से लेकर यूनिवर्सिटी तक उठाएंगे, ताकि समय पर परीक्षा, एडमिशन और पढ़ाई प्रारंभ हो सके।
------------
उपाध्यक्ष निनीत गौतम ने कहा कि एडमिशन के दौरान छात्र-छात्राएं सही जानकारी नहीं मिलने पर परेशान होते हैं। छात्रसंघ इस बार ऐसा नहीं होने देगा, सबकी समस्याएं हल कराई जाएगी।
----------------
सचिव विशाल शर्मा ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा और शिक्षा को लेकर वह जागरूकता फैलाएंगे। एडमिशन में धांधली, परीक्षा और रिजल्ट में देरी होने की समस्या को लेकर कुलपति से मिला जाएगा।
विज्ञापन


सह-सचिव कार्तिक गोयल ने कहा कि वह संगठन के साथ कार्य करेंगे। छात्रों की जो समस्याएं है। उनकी सूची बनाई गई है। कालेज में पढ़ाई का वातावरण बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें