फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबू निर्माण में मोर हाउस बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में तीन दिवसीय स्काउट गाइड कैंप का समापन रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। छात्राओं ने तंबुओं को आकर्षक ढंग से सजाकर सुंदर रंगोली सजाई। कमल हाउस, मोरहाउस और रोज हाउस की किशोरियों ने तंबुओं का निर्माण कर आत्मरक्षा के गुर सीखे। प्रशिक्षक प्रभा दहिया ने समापन पर किशोरियों को ताल बजाना और अनेक तरह की गांठें लगाना सिखाया, ताकि वक्त आने पर किसी भी परिस्थितियों का डटकर मुकाबला कर सकें। कैंप में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। वार्डन आशा गुप्ता, ब्रजेश कुमार, शमा, प्रीति, श्वेता, नाजमा, नरेंद्र, गीता, विजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें