बढ़ी विद्युत दरों को वापस लेने की मांग
मोरना (मुजफ्फरनगर)। गांव ककराला में आयोजित भाकियू की बैठक में भाकियू नेता गौरव टिकैत ने नए कार्यकर्ताओं को टोपी पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान बढ़ी विद्युत दरों को वापस लेने की मांग की।
प्राथमिक विद्यालय ककराला में आयोजित भाकियू की बैठक में मुस्लिम समुदाय के व्यक्तियों ने भाकियू की सदस्यता ग्रहण की। किसानों की लड़ाई को मिलजुलकर लड़ने का एलान किया। इस मौके पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेश टिकैत के पुत्र गौरव टिकैत ने कहा कि सरकार को बढ़ाई गई विद्युत दरें वापस लेनी होगी, अन्यथा भाकियू प्रदेश में बड़ा आंदोलन करेगी। प्रदूषण के नाम पर कोल्हू संचालकों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। सरकार को पहले जिले में प्रदूषण फैला रही फैक्ट्रियों पर कार्रवाई करनी होगी। अध्यक्षता जगदीश सिंह और संचालन समी चौरावाला ने किया। गय्यूर अली, ब्लाक अध्यक्ष योगेश शर्मा, ब्लाक उपाध्यक्ष उन्नाव प्रधान, ओमवीर बाबा, बहरोज प्रधान, इजहार प्रधान, रियासत अंसारी, सरदार पलविंदर सिंह, हवा सिंह, महकपाल गुर्जर, सतवीर बाबा, अमली खां, कालूराम, सुशील, गुफरान प्रधान, पुष्पेंद्र, शाहनवाज प्रधान, साकिर किशनपुर, वेदवीर भोकरहेड़ी, सुशील, सुखवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।