प्रभुभक्ति से खुलते हैं कामयाबी के द्वार
(फोटो समाचार)
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। कथा व्यास संत अरविंद जी महाराज ने कहा कि संतों की कृपा से ही ईश्वर की प्राप्ति होती है। वैचारिक संपन्नता ही सफलता का आधार है। मनुष्य बुराई से दूर रहे और प्रभु भक्ति करने से जीवन में कामयाबी के द्वार खुल जाते हैं। इस दौरान महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।
सोमवार को कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का विधिवत शुभारंभ हुुआ। संत अरविंद जी महाराज के पावन सानिध्य में कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा महावीर चौक के समीप सिविल लाइन स्थित शिव मंदिर से बैंड बाजों के साथ निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर चली। शुक्रताल हनुमतधाम से पधारे नैष्ठिक ब्रहमचारी केशवानंद जी महाराज व पंडित ब्रहमप्रकाश शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्लवन किया। इस दौरान कथा व्यास राष्ट्र संत अरविंद जी महाराज ने कहा कि संतो की कृपा से ही ईश्वर की प्राप्ति होती है। वैचारिक संपन्नता ही सफलता का आधार है। सत्संग से मन पवित्र होता है तथा सदबुद्धि आती है। मनुष्य को बुराइयों से बचना चाहिए। मुख्य अतिथि भाजपा नेता अरविंद राज शर्मा व पूर्व विधायक अशोक कंसल रहे। इस मौके पर संयोजक सतीश चंद, श्रवण कुमार सराफ, गोपाल कृष्ण सराफ, सुशील कुमार सराफ, अजय गर्ग, कन्हैया लाल, रविंद्र कुमार, प्रदीप मित्तल, जनार्दन शर्मा, अशोक गोयल, रविंद्र जैन आदि मौजूद रहे।
-