फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप खाई में पलटी, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर)। रतनपुरी निवासी चालक लीलू पुत्र तेजपाल सिंह बुधवार की सुबह सवारियों को जीप में लेकर खतौली के लिए चला था। जब वह गांव सठेड़ी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने जीप में सामने से टक्कर मार दी। इससे जीप अनियंत्रित होकर नीचे खाई में जा गिरी। इसमें जीप चालक लीलू और अन्य अंकुर, मोहित, राम सिंह आदि कई सवारियों को चोटें आई। वहां मौजूद ग्रामीणों ने सभी सवारियों को जीप से बाहर निकाला। लोगों ने ट्रैक्टर चालक की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक वाजिद पुत्र सग्गीर निवासी फुगाना को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें