फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपा में तीन घंटे तक लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा (मुजफ्फरनगर)। भोपा में तीन घंटे तक लगे जाम से छोटे बड़े वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम जाम खुल पाया। भोपा में प्रतिदिन लगने वाले जाम से लोग तंग आ गए हैं। यहां जाम के झाम से लोगों को घंटों तक जूझना पड़ रहा है। कस्बे में पैंठ बाजार लगता है, जिसके चलते सामान विक्रेता सड़क किनारे बैठकर सामान बेचते हैं। ऐसे में यहां से वाहनों और लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। कुछ वाहन चालक गलत साइड चलकर समस्या पैदा कर देते हैं। इसी के साथ गंगनहर पुल पर वाहनों की आपाधापी और ओवरलोड वाहनों के कारण जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। बुधवार देर शाम तीन घंटे तक जाम लगा रहा, जिसको पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें