खतौली (मुजफ्फरनगर)। मीरापुर निवासी यासीन पुत्र बीरसिंह अपने बहनोई सतीश के साथ बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे बाइक से खतौली के मोहल्ला देवीदास में अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था। खतौली व मीरापुर रोड पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दोनों घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने घायलों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया।