कार्यशाला में ज्ञानवर्द्धक जानकारी दी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। केके जैन डिग्री कॉलेज में चित्रकला विभाग में ध्वनि सिद्धांत एक अनुशीलन विषयक पर दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता डा. नेमचंद जैन तथा विभागाध्यक्षा डा. नीतू वशिष्ठ ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चित्रकला विभाग के छात्र और छात्राओं द्वारा चंदन तिलक के साथ अंग वस्त्र भेंटकर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। वक्ता डा. मनीष कुमार जैन ने ध्वनि के भेद प्रभेदों को बताते हुए आनंदवर्धन के ध्वनि सिद्धांत पर गंभीर एवं सारगर्भित व्याख्यान किया। समसामयिक उदाहरणों व चित्रों के माध्यम से ध्वनि जैसे गंभीर विषय को सरल बना दिया। प्रवक्ता सत्येंद्र कात्यायन ने प्रोजेक्टर पर संपूर्ण ध्वनि सिद्धांत को आकर्षक स्लाइडस/चित्रों के माध्यम से व्याख्यान के साथ प्रस्तुत किया। कार्यशाला का संचालन प्रवक्ता डा. संजीव कुमार ने किया। विद्यार्थियों से विषय से संबंधित प्रश्न भी पूछे गए तथा सही उत्तर देने वाले छात्र और छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। संयोजक डा. पंकज कुमार रहे। इस मौके पर डा. रीना मित्तल, डा. नीरजा गुप्ता, डा. अर्चना, डा. ऋचा जैन, डा. संजीव कुमार, डा. पंकज वशिष्ठ, डा. रीचा जैन, सत्येंद्र कात्यान, डा. मेघा फातिमा, डा. फरहीन जावेद, अलीशा, राकेश सिंह आदि उपस्थित रहे।