हिंदू महासभा ने मौलाना लतीफ का पुतला फूंका
मुजफ्फरनगर। अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने बद्रीनाथ धाम पर मौलाना लतीफ की टिप्पणी के विरोध में शिवचौक पर पुतला फूंका। प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा ने कहा कि हिंदुओं के पवित्र धार्मिक स्थल बद्रीनाथ को बदरुद्दीन शाह की मजार बताने वाले मौलाना पर रासुका लगाई जाए।
शिवचौक पर जुटे महासभा के कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन के बाद मौलाना मुफ्ती लतीफ को गिरफ्तार कर रासुका लगाने की मांग की। पश्चिमी प्रांत अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि नौवीं शताब्दी में आदि शंकराचार्य ने बद्रीनाथ धाम की स्थापना दी थी। यह मामला करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा है। मौलाना लतीफ को इतिहास की कोई जानकारी नहीं है। हिंदू महासभा ने मांग की है कि देश में अशांति का माहौल पैदा करने वाले मौलाना जैसे कट्टरपंथियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। पुतला फूंकने वालों में जिलाध्यक्ष सचिन गर्ग, साक्षी वर्मा, प्रवेश कुमार, अश्वनी बालियान, मनोज ठाकुर, सोना सिंह, सुनीता सिंह, पप्पन, संगीता, रवि, अंकुर, अनिल, अर्जुन वर्मा, गौरव सिंह, आजाद सिंह आदि रहे।