फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रक में फंसा चालक, 4 घंटे बाद निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्रक में फंसा चालक, 4 घंटे बाद निकला
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। सामान से भरे ट्रक का टायर फटने से अनियंत्रित हुआ ट्रक सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण चालक डेसबोर्ड और स्टेयरिंग के बीच फंस गया। लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक के अगले हिस्से को काटकर घायल चालक को बाहर निकाला गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान मुजफ्फरनगर-बड़ौत मार्ग पर घंटों जाम लगा रहा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह सामान से लदा एक ट्रक बुढ़ाना की ओर से आ रहा था। कसेरवा नहर के पास अचानक ट्रक का टायर फट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ा। ट्रैक्टर-ट्रॉली रजवाहे में गिर गया, उसका चालक फरार हो गया। टक्कर लगने से ट्रक के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक ट्रक के डेसबोर्ड और स्टेरिंग के बीच फंस गया। उधर, से गुजर रहे राहगीरों ने ट्रक चालक को निकालने का प्रयास किया, लेकिन चालक निकल नहीं पाया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को निकालने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस का प्रयास भी विफल रहा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की स्थिति बनने पर सीओ बुढ़ाना हरिराम यादव और कोतवाली का अतिरिक्त फोर्स मौके पर बुलाया गया। बाद में पुलिस ने एक मिस्त्री से वेल्डिंग और कटर मशीन मंगवाकर ट्रक का आगे का हिस्सा काटकर करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला जा सका। गंभीर रूप से घायल चालक पंजाब के फतेहगढ़ निवासी जगदीश सिंह को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। सूचना पर आसपास के गांव कसेरवा, शोरम, बसीकलां, पलड़ा, पलड़ी आदि गांवों सहित कस्बे के लोगों की भीड़ भी मौके पर पहुंच गई। पब्लिक ने भी बचाव कार्य में पुलिस का सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें