बैठक में ज्वलंत मुद्दों पर हुई चर्चा
मुजफ्फरनगर। गांव भैंसी में आंदोलन जनकल्याण की बैठक में संयोजक प्रमोद कुमार ने विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। चौधरी अजय पाल के आवास पर हुई बैठक में उन्होंने कहा कि जानबूझकर ऋण न अदा करने वाले आम से खास के साथ जो सहानुभूति दिखाई जा रही है। वहीं राहत उस ईमानदार गरीब, किसान और उद्योगपति के साथ क्यों नही। शिक्षामित्रों के सवाल पर कहा कि गैर बराबरी का आलम यह है कि हमारे देश में एक इंसान अपनी शिक्षा सेवा को दो- तीन हजार प्रतिमाह वेतन से लगाकर डेढ़ लाख प्रतिमाह में दे रहा है। सातवें वेतन आयोग के आधार पर किसान को 750 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना रेट क्यों नहीं मिलता। बैठक में नरेंद्र प्रधान, अजयपाल, सतपाल राहुल, गुड्डू, विश्वजीत, नरेश, सुशील, महिला विंग की जिलाध्यक्ष बबीता राठी, शशि त्यागी, राजकुमारी, उर्मिला, सीमा, मुनेश, दल सिंह, फरमान, नसीम आदि मौजूद रहे।