फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाहरवीर जी की शोभा यात्रा निकली

विज्ञापन
विज्ञापन
कई स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के जाहरवीर गोगा जी म्हाड़ी पर पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा का आयोजन हुआ। इस शोभायात्रा का कई स्थानों पर स्वागत हुआ।
मंगलवार को दोपहर बाद कस्बे के होली चौक के पास स्थित जाहरवीर गोगा जी म्हाड़ी पर पूजा अर्चना तथा निशान चढ़ाने के बाद शोभा :यात्रा आरंभ हुई। शोभायात्रा पैंठ बाजार, बड़ौत रोड, कांधला रोड, पारसी बस अड्डा से होती हुई वापस म्हाड़ी पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस शोभायात्रा का श्रद्धालुओं ने कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया। बैंडबाजों व सुंदर-सुंदर झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा में काफी संख्या में भक्त शामिल रहे। कस्बे बड़ौत रोड, चांदनी वाला मंदिर तथा पारसी बस अड्डे के पास स्थित गोगा जी म्हाड़ी पर भी उनके श्रद्धालुओं ने निशान चढ़ाकर पूजा अर्चना की। फुगाना गांव में गोगा जी म्हाड़ी पर मंगलवार को मेले का आयोजन हुआ। ग्राम प्रधान जितेंद्र मलिक ने श्रद्धालुओं की पूजा अर्चना के लिए विशेष इंतजाम करवाए। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि मंगलवार को म्हाड़ी स्थल पर जागरण कार्यक्रम का आयोजन होगा। बुधवार को सुबह पूजा अर्चना के बाद कार्यक्रमों का समापन होगा। कार्यक्रम के दौरान चमन, केशोराम, इंद्र सैनी, मांगेराम, संतराम, अजय, मनित, अमित सहित सभी श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें