खो खो में दिखाया दमखम
खतौली (मुजफ्फरनगर)। तहसील स्तर से जनता इंटर कॉलेज में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तहसील के आठ विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने खेलों में अपना दमखम दिखाया। कार्यक्रम शुभारंभ प्रधानाचार्य राम निवास शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी शुक्रवार को जनार्धन इंटर कालेज बसेड़ा में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर तहसील प्रभारी प्रदीप लाल, विकास मोतला, हरिकिशन शर्मा, नरेंद्र सिंह, विकास, गौरव रिश्मी अनिकेत, ऋषभ, आशीष, हर्ष, कपिल, नीरज कुमार, नितिन राणा, हिमांशु, आदि का सहयोग रहा। उधर, मंसूरपुर के डीएवी स्कूल के फुटबॉल एकेडमी खिलाड़ियों ने चंडीगढ़ में आयोजित अंडर 14 फुटबॉल एकेडमी सीएफए में चयनित होकर विद्यालय तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। डीएवी स्कूल के फुटबॉल एकेडमी के कक्षा आठवीं के पांच खिलाड़ी आर्यन राठी, मुकुल राठी, शिव चौधरी, कार्तिक शर्मा, सार्थक शर्मा को चयनित किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या पूनम पंवार ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर खेलकूद एवं शारीरिक प्रमुख रोहिन कुमार का सहयोग रहा।