फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन हादसे में दाषियों को जेल भेजने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। युवा राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं की ओर से रेल हादसे में मारे गए यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा सरकार से दोषी कर्मचारियों को जेल भेजने की मांग की।
आर्य समाज में रालोद कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित शोक सभा में रेल हादसे में मारे गए लोगों को सरकार की ओर से 25 लाख रुपये का मुआवजा तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि रेलवे विभाग अगर विवेक से काम लेता तो हादसा टल सकता था। शोक सभा में पंकज राठी, विकास बालियान, अमित, राहुल, पुष्पेंद्र, इकामुद्दीन, जगदीश शर्मा, आयुष मलिक, शिवम, बबलू शर्मा, प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें ट्रेन हादसे में मारे लोगों को श्रद्धांजलि दी तथा हादसे में घायल लोगों के शीघ्र ही स्वस्थ हो जाने की कामना की। उन्होंने सरकार से रेल हादसे में दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर डॉ. चंद्रमोहन शर्मा, प्रवीण गुप्ता, आतिश गुप्ता, प्रदीप सिंह, जयवंश शर्मा, जयपाल सिंह, ठाकुर प्रसाद, अंकुर, दिनेश, डॉ. सहेंद्र, केशव अग्रवाल, विमल, मनोज, राघव, किशोर, अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें