फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रों के माध्यम से पढ़ाई का संदेश दिया
विज्ञापन

खतौली। गांव लोहड्डा के प्राथमिक विद्यालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय ने संयुक्त रूप से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया।
छात्रों ने अपनी बनाई चित्रों की सहायता से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश नृत्य, कविता, गायन तथा नाटकों के द्वारा सभी को दिया। छात्र व छात्राओं द्वारा बनाई गई पेंटिंग की प्रदर्शनी लगाई गई। खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार, प्रधान सतेंद्र कुमार तथा प्रधानाध्यापक विक्रांत कुमार ने इस कार्यक्रम पर अपने विचार रखे। बालक और बालिका के घटते प्रतिशत को संतुलित करने तथा सभी बेटियों को विद्यालय भेजने के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया। प्रतिभागी बच्चों को इनाम वितरित किए गए। पारुल, अंबिका, पूनम रानी, करुणा वर्मा, शरद शर्मा, पल्लवी वर्मा, चंदा अरोरा, नीतू रानी, अनुराधा, शिल्पी, संजय, प्रधान मोहम्मद अहमद, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार, एबीआरसी सुजाता रानी, एनपीआरसी ओमपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें