फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों और पंजाबी समाज ने सीओ को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों और पंजाबी समाज ने सीओ को घेरा
विज्ञापन

खतौली। व्यापारियों और पंजाबी समाज के लोगों ने अधिवक्ता के साथ अभद्रता करने वाले आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सीओ का घेराव किया।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम को दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एडवोकेट मनोज भाटिया थाने गए थे। थाने में ही पुलिस के समक्ष एक व्यक्ति ने अधिवक्ता के साथ अभद्रता कर दी थी। जिसे लेकर व्यापारियों और पंजाबी समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया था। बुधवार को व्यापारियों और पंजाबी समाज के लोगों की एक बैठक हुई। जिसमें वक्ताओं ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। इसके बाद व्यापारी और पंजाबी समाज के लोग एकत्र होकर थाने में पहुंचे। थाने में इंस्पेक्टर के नहीं मिलने पर वे पालिका स्थित सीओ कार्यालय गए। कार्यालय में सीओ का घेराव कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। सीओ डा. राजीव कुमार सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें