फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में आठ कांवड़िए हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों में आठ कांवड़िये घायल
विज्ञापन

पुरकाजी। दिल्ली निवासी 20 कांवड़ियों की टोली बाइकों से गंगा जल लेकर जा रही थी। रास्ते में पुरकाजी धमात गंगनहर पटरी पर उनकी एक बाइक फिसल जाने से कांवड़िया दीपचंद, अंकित खन्ना और भीमसेन घायल हो गए। जिन्हें उनके साथियों ने पुरकाजी अस्पताल पर भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत के चलते दीपचंद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मीरापुर के ग्राम तुल्हेड़ी कासोपुर निवासी सोमपाल पुत्र राम सिंह पत्नी, भतीजे के साथ हरिद्वार से बाइक से गंगाजल लेकर आ रहा था। धमात गंगनहर पटरी पर उसकी बाइक स्लिप होकर गंगनहर पटरी पर बनी पुलिया से टकरा गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, पुरकाजी बाईपास पर गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियों की बाइक और स्कूटी आपस में टकरा गए, जिसमें स्कूटी सवार जहांगीर पुरी दिल्ली निवासी राहुल, चतरपाल और राम सुन्हरी घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें