फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति आम के पेड काटने पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। बिना अनुमति पेड़ काटने पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बुआड़ा रोड पर सरोज के नाम से संकरमणी भूमि दर्ज है। इस भूमि में आम के पेड़ हैं। रविवार को गांव पुट्ठा निवासी मुनेश ने आम के दो पेड़ काट दिए। सूचना मिलने पर वन रक्षक विकास सैनी तथा हलका लेखपाल संजय चौहान मौके पर पहुंचे। मामले से एसडीएम को भी अवगत कराया गया। वन विभाग की टीम ने पेड़ों को अपने कब्जे में ले लिया। हलका लेखपाल ने बताया कि इस मामले में मुनेश, सरोज और उसके पुत्र अनिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें