मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने आर्य समाज रोड पर दो दुकानों पर छापेमारी की। वहां से बुलेट बाइक के सात मॉडिफाइड साइलेंसर बरामद किए। दोनों दुकानों के मालिकों एवं दो नौकरों को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम ने मोनिश वेल्डिंग वर्क्स के मालिक खालापार निवासी अनीस एवं अनीस एंड संस के मालिक खानापार निवासी राशिद को गिरफ्तार कर लिया। राशिद की दुकान पर काम करने वाले मिस्त्री लद्धावाला निवासी हसीन एवं मिमलाना रोड निवासी तहसीन को भी गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों का चालान किया गया है। संवाद