फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: घर से नाराज किशोरी युवक के साथ पहुंच गई जंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। बुआड़ा मार्ग पर गांव पुटठा के जंगल में राहगीरों ने एक किशोरी को खेत में युवक के साथ देख लिया। राहगीरों ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर खेत में बैठे युवक और किशोरी को पकड़ लिया और दोनों को लेकर पुलिस थाने आ गई। पूछताछ में युवक ने जानसठ क्षेत्र के गांव निवासी बताया। जबकि किशोरी ने खतौली थाने के एक गांव निवासी बताया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को जानकारी देकर थाने बुलवा लिया। इस मामले में किशोरी के परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से मना कर दिया। सीओ खतौली रुपाली रॉय चौधरी ने बताया कि किशोरी के परिजनों ने बताया कि उनकी पुत्री गुस्से में घर से चली गई थी। वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें