फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 67 दुपहिया वाहनों व 21 ई-रिक्शाओं का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। यातायात पुलिस ने मंगलवार को नगर में सड़क किनारे गलत तरीके से खड़े किए 67 दुपहिया वाहनों का चालान किया। इसके अलावा नो ई-रिक्शा जाने में चलाई जा रही 21 ई-रिक्शाओं के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। यातायात पुलिस ने नगर को जाम मुक्त करने के लिए अभियान शुरू किया हुआ है। पिछले कई दिन से लगातार कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को यातायात पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन और बेतरतीब तरीके से सड़कों के किनारे वाहनों को खड़े कर यातायात बाधित करने वाले 67 दुपहिया वाहनों का चालान किया। नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान के अंतर्गत 23 वाहनों के विरुद्ध नगर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर जांच पड़ताल कर चालान की कार्रवाई की गई। एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे ने बताया कि यह अभियान पूरे माह चलेगा।-संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें