वेटलिफ्टिंग में खिलाड़ी भी चमके
मुजफ्फरनगर। डीएवी इंटर कालेज में चल रही 65 वीं प्रदेशीय भारोत्तोलन बालक-बालिका प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने अपने दमखम का परिचय देते हुए जीत हासिल की। प्रतियोगिता में कई मंडल के कॉलेजों के खिलाड़ी वेटलिफ्टिंग की प्रतियोगिता में भाग ले रहे है। मंगलवार को प्रतियोगिता का समापन होगा।
प्रतियोगिता के तीसरे दिन सोमवार को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीआईओएस गजेंद्र कुमार रहे। विजेता बालक-बालिकाओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव ने बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित किया। प्रतियोगिता में 61 किलो. में अमरोहा के ऋषभ कुमार प्रथम, नितेश सिंह गोरखपुर दूसरे, सुशील कुमार मथुरा तीसरे स्थान पर रहे। 64 किलो वर्ग भार में रिमझिम सिंह चौहान मिर्जापुर को प्रथम स्थान और कल्पना यादव वाराणसी को दूसरा तो रजिया बानो अलीगढ़ को तीसरा स्थान मिला। 67 किलो में आर.एस. तरुण शर्मा अलीगढ़ प्रथम, युवराज यादव वाराणसी द्वितीय और सचिन कुमार आगरा तृतीय रहे। 71 किलोग्राम भार में विजय लक्ष्मी, आजमगढ़ प्रथम स्थान पर और वर्षा मेरठ को दूसरा स्थान मिला। 81किलो. में संदीप त्रिपाठी प्रयागराज को प्रथम, पंकज कुमार मुरादाबाद को दूसरा और किशन यादव वाराणसी को तीसरा स्थान मिला। इसके अलावा 89 किलो. में अंकित कुमार सिंह प्रयागराज को प्रथम स्थान और पोपिन जानिया सहारनपुर को दूसरा तो बिट्टू राजपूत मुरादाबाद को तीसरा स्थान मिला। इस मौके पर संयोजक सत्यकाम तोमर, इच्छाराम, ओमपाल, डा. राहुल कुशवाहा, ब्रज बिहारी धुरया, अमित, मनोज, रवि, विनीत,विनोद, अरविंद, नीरज, सुकेश कुमार, राकेश, अक्षय कुमार, वरुण कुमार, विपिन, बाकरअली, गया प्रसाद, प्रमोद कुमार आदि शारीरिक शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।