फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में 650 किसानों ने दर्ज कराई शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी गन्ना समिति में पांच दिवसीय कृषक मेला संपन्न हो गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। सहकारी गन्ना समिति में पांच दिवसीय कृषक मेला बुधवार को संपन्न हो गया। मेले में 650 किसानों की शिकायतें पहुंची। इनमें से अधिकांश शिकायतों का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया।
विज्ञापन

गन्ना समिति के विशेष सचिव प्रेम चंद चौरसिया और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अभय कुमार ओझा ने बताया कि कृषक मेले में लगभग 5000 किसानों ने भाग लिया। मेले में किसान बेसिक गन्ना कोटा, गन्ना सट्टा, गन्ना पर्चियां आदि समस्या लेकर पहुंचे। गन्ना पर्यवेक्षकों ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए समिति परिसर में कई स्टाल लगा रखे थे। जहां पर किसान अपनी गन्ना संबंधी समस्याओं का समाधान कराते दिखाई पड़े। सचिव ने बताया मेला स्थल पर कृषि यंत्रों, पावर स्पेयर, टीजलर और एमबी प्लांट का प्रदर्शन भी किया। उक्त सभी यंत्र किसानों को किराये पर उपलब्ध कराए जाएंगे। अधिकारियों ने कहा कि किसान अपना बैंक खाता संख्या और मोबाइल नंबर कंप्यूटर में फीड करा लें अन्यथा उनके सट्टा का संचालन संभव नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें