बेटियों की आवाज बुलंद करने पर 65 महिलाओं का सम्मान
मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बेटियों की आवाज बुलंद करने वाली जिले की 65 महिलाओं को सम्मानित किया गया। श्रीराम कॉलेज के सभागार में विधायक विक्रम सैनी, उमेश मलिक, महिला आयोग सदस्य प्रियंवदा तोमर और डीएम सेल्वा कुमारी जे ने समान पत्र दिया।
विधायक उमेश मलिक ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने तथा उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया है। विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।
मिशन शक्ति की जनपदीय नोडल अधिकारी डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, महिला अपराध के संबंध में जागरूकता पैदा करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाली 65 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पांच उद्यमी महिलाओं को स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर 20 बालिकाओं को साइकिल का वितरण भी किया गया।पीएम आवास के प्रमाण पत्र दिए। इसके अलावा डीएम सेल्वा कुमारी जे ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की 20 महिला लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इन महिलाओं का हुआ सम्मान
समारोह में जिन महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया, उनमें शोबी सिद्दीकी, ज्योत्सना कुमारी, आरती शर्मा, सविता वर्मा गजल, उमा रानी, मीरा शर्मा, अजमा, ऋचा, समृद्धि त्यागी, जीनत, रानी, रेहाना अदीब, नीरज गौतम, रीतू चौधरी, ममता गौतम, अर्चना सिंह, नीना त्यागी, आरती सिंह, संगीता डागर, प्रीति, प्रिया सैनी, वर्षा सैनी, अनुपमा चौधरी, कविता, बबली, प्रतिभा, लक्ष्मी देवी, राजेश, सुरेश पाल, मनीषा शर्मा, पुष्पा सैनी, साबरा शेख, प्रतिभा, गुरमीत, शादाब, रेशमा परवीन, नीरू, नीरज, पूनम शर्मा, श्रेया त्यागी, नेहा तोमर, नीरज राणा, बीना शर्मा, डॉ मीनाक्षी सिंह, संतोष कुमारी, ममता, कमलेश वर्मा, अफसाना, ममता रानी, सुषमा पुंडीर, पारूल मित्तल, पूनम मार्शल, डॉ सुषमा सैनी शामिल हैं।