-कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में चलाया गया टीकाकरण अभियान
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। इनरव्हील क्लब ऑफ मुजफ्फरनगर की ओर से सर्कुलर रोड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया गया। बृहस्पतिवार को 50 बालिकाओं को वैक्सीन की डोज दी गई, जबकि 12 छात्राओं का पहले चरण में टीकाकरण किया गया था।
क्लब की सचिव रिंकू एस गोयल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। डिस्ट्रिक्ट 310 की चेयरमैन विशाल प्रिया टंडन ने कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉक्टर सुनील तेवतिया रहे। उपजिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी गीतांजलि वर्मा ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया।
प्रोजेक्ट की को-चेयरमैन संतोष शर्मा ने बताया कि 62 वैक्सीन डोज पर लगभग 1,61,200 रुपये का खर्च आया है। यह सब क्लब के सदस्यों ने व्यक्तिगत योगदान से किया है। क्लब सेक्रेटरी टीना गुप्ता ने कार्यक्रम का संयोजन किया। कार्यक्रम में डॉक्टर दीप्ति अग्रवाल, ऋतु जैन, कोषाध्यक्ष पारुल मित्तल, आशु आनंद, वार्डन बबीता आदि मौजूद रहीं।