फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशहित में आए संसदीय चुनाव का फैसला, करें सामूहिक दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
देशहित में आए संसदीय चुनाव का फैसला, करें सामूहिक दुआ : उलमा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम के वरिष्ठ मुफ्ती महमूद हसन बुलंदशहरी ने सभी से 23 मई को देशहित में संसदीय चुनाव का फैसला आने के लिए सामूहिक दुआओं का आयोजन किए जाने की अपील की है। मुफ्ती महमूद की यह अपील सोशल मीडिया पर तेजी के साथ फैल रही है और इस पर चर्चाएं भी होने लगी हैं।
विज्ञापन

रविवार को सोशल मीडिया पर जारी हुई अपील में मौलाना मुफ्ती महमूद हसन बुलंदशहरी ने कहा कि रमजान का मुबारक महीना चल रहा है और हमारे सिर पर तरह तरह के फितने और आजमाइशें मंडरा रही हैं। उन्होंने रमजान के पाक महीने में अल्लाह की खूब इबादत कर अपने गुनाहों से तौबा की नसीहत की। साथ ही देश में अमनो अमान, इस्लाम व मुसलमानों की हिफाजत, मस्जिद व मदारिस की हिफाजत के लिए रो-रोकर दुआ करने की अपील की है। इसके साथ ही मुफ्ती महमूद ने देश के वर्तमान हालात के मद्देनजर आगामी 23 मई को संसदीय चुनाव परिणाम आने तक सभी मस्जिदों में तरावीह की नमाज के बाद देशहित में चुनाव परिणाम आने के लिए सामूहिक दुआ का आयोजन करने का अपील की है। कहा कि पता नहीं किस की दुआ अल्लाह की बारगाह में कबूल हो जाए और देशहित में बेहतरी का फैसला बन जाए। इस संबंध में मुफ्ती महमूद हसन बुलंदशहरी का कहना था कि यह अपील उनके द्वारा ही जारी की गई है। देश को अच्छी सरकार मिले और देशवासियों की हिफाजत करें, इसलिए यह अपील की गई है कि सामूहिक रूप से दुआ का आयोजन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें