फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौहार्द का प्रतीक है गोकुला देवी मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। छह दिवसीय सिद्ध पीठ गोकुला देवी मेले का बृहस्पतिवार की रात समापन हो गया। मेले को अतिथियों ने सांप्रदायिक सौहार्द व कस्बे की संस्कृति की अनूठी मिसाल बताया। सिद्धपीठ मां श्री गोकुला देवी मेला समिति द्वारा नवमी से चतुर्दशी तक आयोजित छह दिवसीय मेले का बृहस्पतिवार की रात समापन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सकल जैन समाज के अध्यक्ष बालेश जैन और समाजसेवी डॉ. प्रदीप चौहान मौजूद रहे जबकि महाआरती अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मित्तल व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह मेला सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है। मेला समिति के अध्यक्ष उमेश गोयल, घनश्याम दास बंसल, विजय गोयल, संदीप जैन, नवीन राणा, मनोज सिंघल, विजय बंसल, अजय बंसल, सभासद पति मनोज सैनी, संजय सौदाई, श्यामपाल कश्यप, योगेंद्र देव, सुखपाल जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें