गांव भैंसी में गऊशाला का शिलान्यास
खतौली। गांव भैंसी में गऊशाला का शिलान्यास पूजन एवं 101 कन्याओं का पूजन करने के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। गऊशाला निर्माण हेतु चमन लाल सैनी व प्रमोद सैनी निवासी गांव भैंसी ने पंाच बीघा भूमि दान में राष्ट्रीय गौर सेवा ट्रस्ट को दी। यह जमीन भैंसी में झूलेलाल मंदिर मेन रोड, संत निरंकारी सत्संग भवन के निकट स्थित है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवा भारती मेरठ के प्रांत मंत्री डा. रजनीश ने बताया कि यह गोशाला गोधन के रखरखाव व भरण पोषण के लिए सेवा भारती द्वारा बनाई जा रही है। उन्होंने देशी गाय के पालन पोषण पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। गाय के गोबर व मूत्र को एकत्र कर उससे दवाई बनाने व उसके सही उपयोग पर विशेष बल दिया। खंड चालक दुष्यंत ने कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने पर बल दिया। कार्यक्रम में 101 कन्याओं का पूजन कर सभी को भोजन कराया गया। अध्यक्षता भानू प्रताप और संचालन जितेंद्र विश्वकर्मा ने किया। इस मौके पर डा. धर्म सिंह, सत्यपाल सिंह, सुदेश चौहान, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।