फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलियां वाला बाग के शहीदों को नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
जलिया वाला बाग के शहीदों को किया नमन
विज्ञापन

खतौली। पटेल जागृति मंच एवं आर्य समाज शिवपुरी द्वारा संयुक्त रूप से अमृतसर के जलिया वाला बाग में शहीद हुए देशभक्तों को नमन कर श्रद्धांजलि दी गई।
आर्य समाज शिवपुरी में आयोजित कार्यक्रम में आर्य प्रतिनिधि सभा के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र आर्य ने कहा कि जो कौम अपने शहीदों को भूल जाती है, वो नष्ट हो जाती है। पंडित रामदेव शास्त्री और सुशील गुर्जर ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि ब्रिटिश सरकार को इस क्रूरता पर माफी मांगनी चाहिए। सत्येंद्र आर्य की अध्यक्षता तथा ओमप्रकाश के संचालन में हुए कार्यक्रम में जयपाल सिंह, अजेश आर्य, महाराज सिंह, प्रधानाचार्य अमरेश, ऋषिपाल आर्य, रणसिंह आर्य, चरण सिंह, पवन कौशिक, सुरेश फौजी, रामानंद आर्य, जगदीश, ब्रजगोपाल, रतन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें