फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मेलन में भाजपा का गुणगान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें किसान मोर्चा के पदाधिकारी जसवंत सैनी ने प्रदेश और देेश में सरकार द्वारा किए गए कार्य गिनवाए। कहा कि उनकी सरकार में पिछले सत्र में चीनी मिलों ने किसानों के एक-एक गन्ने की पेराई की है। जब तक किसानों का गन्ना खत्म नहीं हुुआ चीनी मिलें चलती रही। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र त्यागी ने कहा कि गन्ना भुगतान पर राजनीति करने वाले विपक्षी दलों को यह जानकारी नहीं है कि इस सरकार ने पिछली अन्य सरकारों के मुकाबले अनुपात में अधिक भुगतान कराया है। पेंशन, आवास और गैस कनेक्शन मुफ्त देकर जितना बड़ा कार्य किया है अन्य सरकारें कभी नहीं कर सकती। भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार सहरावत ने कहा कि उनकी सरकार ने किसानों के हित में बंद पड़ी सभी चीनी मिलों को चालू करवाया। विधायक उमेश मलिक ने कहा कि उनकी सरकार ने किसानों के सम्मान के लिए 500 रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा की। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला पंचायत सदस्य ठाकुर रामनाथ सिंह, तेजपाल सिंह, प्रमेश सैनी, सुरेंद्र देव शर्मा, राजेेश संगल आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विनीत कात्यान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें