फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को मंगलवार तक का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया भुगतान न होने से किसानों में रोष
विज्ञापन


देवबंद। बजाज शुगर मिल की ओर से बकाया गन्ना मूल्य भुगतान में देरी से किसानों में रोष है। क्षेत्र के किसानों ने चेतावनी दी यदि मंगलवार तक चीनी मिल ने समस्त भुगतान नहीं किया तो उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

रविवार को खटौली गांव में पूर्व प्रधान नरेंद्र त्यागी के आवास पर किसानों की बैठक में भारतीय किसान संघ के प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी ने कहा कि बजाज शुगर का पेराई सत्र आरंभ हुए पांच माह गुजर चुके हैं। मगर किसानों को बकाया भुगतान नहीं किया गया। इस कारण करीब 10 हजार किसान परिवारों आर्थिक संकट का समस्या करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बेटियों की शादी और दवाई का खर्च तक किसान नहीं उठा पा रहे है। जिलाध्यक्ष राहुल त्यागी ने कहा कि बजाज शुगर मिल मंगलवार तक समस्त बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करे नहीं तो किसान संघ चीनी मिल के खिलाफ आंदोलन को मजबूर होगा। इस मौके पर आदेश त्यागी, राकेश त्यागी, बिजेंद्र, किरतपाल, कुलदीप, राजीव कुमार आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें