मुजफ्फरनगर। शनिवार को यूपी बोर्ड के 2201 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा दी। इसमें 31916 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें से 30149 उपस्थित हुए, जबकि 1667 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी पाली में गणित वाणिज्य में पंजीकृत 1051 में से 1002 ने परीक्षा दी जबकि 49 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में हाईस्कूल वाणिज्य विषय में पंजीकृत 2025 परीक्षार्थियों में से 1928 उपस्थित हुए। 97 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी पाली में इंटर भौतिक विज्ञान की परीक्षा हुई। 9875 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 9487 ने परीक्षा दी और 388 अनुपस्थित रहे।