मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में अंतर महाविद्यालय समागम दिगंबर जैन कॉलेज, बड़ौत में आयोजित हुआ। जिसमें चौधरी छोटूराम कॉलेज की रोवर टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रोवर्स ने समागम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किए। प्राचार्य डॉक्टर नरेश कुमार मलिक ने विजेता छात्रों का उत्साहवर्धन किया। रोवर लीडर डॉ हरिओम शर्मा ने भी रोवर्स को स्काउट की महत्ता समझाई। इस अवसर पर डॉ. नरेश परुथी, डॉ. हरेंद्र सिरोही, डॉ. गिरीराज सिंह , डॉ. इंद्रजीत सिंह , डॉ. के पी सिंह, डॉ. अवनीश , डॉ. एस के सिंह, डॉ. सुभाष, लोकेश , देवी शरण, उपस्थित रहे।