मुजफ्फरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम डॉ अजय शंकर पांडेय ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शनिवार और रविवार को सभी पोलिंग बूथों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। जो मतदाता छूट गए हैं, वे अपना आवेदन कर सकते हैं। जनपद की समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों में शामिल किए जाने के उद्देश्य से 23 एवं 24 फरवरी को विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। इस दिन बूथ लेवल अधिकारी अपने संबंधित पोलिंग बूथ पर उपस्थित रहेंगे। मतदाता फोटो पहचान पत्र धारक अपना नाम निर्वाचक नामावली में चेक कर लें। यदि किन्हीं कारणों से उनका नाम निर्वाचक नामावली में विद्यमान नहीं है तो वह अपना प्रारूप छह भरकर बूथ लेवल अधिकारी को उपलब्ध करा दें।