सड़क हादसे में युवक की मौत, कई घायल
जानसठ। सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। हादसों में कई लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
मंगलवार को दिन निकलते ही मोरना व शुक्रताल मार्ग पर गांव तालड़ा के पास प्राइवेट बस ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर चालक सुदेश पुत्र ब्रहम सिंह निवासी गांव तालड़ा तथा उसका नौकर घायल हो गया। बस में बैठे आधा दर्जन से अधिक यात्रियों को मामूली चोट आई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक सुदेश को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। वहीं, दूसरी ओर पानीपत खटीमा राजमार्ग पर पेट्रोल पंप के पास कस्बे के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी 19 वर्षीय पुनीत पुत्र हरिराम अपने ताऊ राजेंद्र, जिसका मंगलवार को पीडब्लूडी निरीक्षण भवन पर विदाई समारोह था। युवक समारोह में बाइक से सामान ले जा रहा था। इसी दौरान एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक सड़क पर गिर गया। पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली युवक के ऊपर से उतर गई, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते हुए पुनीत की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली व कार को कब्जे में ले लिया है।