खतौली। जीटी रोड पर खंभे पर काम करते समय लाइनमैन करंट लगने से झुलस गया। मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी संविदा लाइनमैन शहजाद पुत्र सलीम जीटी रोड पर एक धर्मकांटे के सामने हाईटेंशन लाइन का खंभा सीधा कर उसके तार जोड़ रहा था। लाइनमैन ने कार्य करने के लिए आगे खंभे की लाइन के जंफर काट रखे थे। इसी दौरान अचानक तारों में करंट आ गया। झटका लगने से लाइनमैन खंभे पर लटक गया। लोगों ने ट्रॉली की मदद से उसे नीचे उतारा और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।