फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान आज से
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान आज से प्रारंभ होगा। इस अभियान में शिक्षा, स्वरोजगार, स्वास्थ्य एवं पोषण, स्वच्छता तथा सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों का समावेश होगा। अभियान के तहत महिला अधिकारियों तथा कर्मचारियों की टीम गांव-गांव जाकर महिलाओं को प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देगी।
कलक्ट्रेट में नारी सशक्तिकरण अभियान की बैठक में डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिला सशक्तिकरण संकल्प अभियान का शुभारंभ करेंगे, जिसका सीधा प्रसारण जनपद के सभी ब्लॉक कार्यालयों में और जिला पंचायत सभागार में किया जाएगा। विकास खंड पर 11 सदस्य समिति के लोग मौजूद रहेंगे जो समस्त व्यवस्था देखेंगे। प्रदेश सरकार की सभी महिला अधिकारी एवं कर्मचारी जनपद के अपने-अपने ब्लॉकों की महिला लाभार्थियों के घरों में संपर्क करेंगी। केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए कदमों के बारे में जागरूक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मी, महिला अध्यापक, आशा बहुएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अस्पताल की महिला कर्मचारी, महिला सफाई कर्मचारी और अन्य महिला कर्मचारी डोर टू डोर अभियान के माध्यम से इन लाभार्थियों से बात करेंगी। नौ दिसंबर तक नारी शक्ति शिविर के दौरान ग्राम पंचायतों में महिला सिपाहियों द्वारा सुरक्षा एवं आत्मरक्षा संबंधी कार्यशाला, शिक्षकों द्वारा स्कूल चलो अभियान के संबंध में जागरूकता पैदा करना, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा बाल पुष्टाहार का वितरण, आशा बहुओं द्वारा आयरन की गोलियों का वितरण एवं प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता का प्रचार प्रसार, महिलाओं को व्यवहारिक वित्तीय सलाह प्रदान करना व विभिन्न सरकारी उद्यमी योजना जैसे मुद्रा योजना, स्टैंडअप इंडिया, जनधन योजना इत्यादि के विषय में जागरूकता फैलाई जाएगी। 20 दिसंबर को अभियान का समापन होगा। बैठक में सीडीओ अर्चना वर्मा, एसपी ट्रैफिक, एसीएमओ, डीआईओएस, डीडीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें