फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के ताले तोड़कर नकदी-सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान के ताले तोड़कर नकदी-सामान चोरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के दाल मंडी स्थित दुकान के ताले तोड़कर बदमाशों ने नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। उधर, आदर्श कॉलोनी में स्थित सर्विस सेंटर के भी ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया।
शहर के मोहल्ला केशवपुरी निवासी आशीष की पुरानी दाल मंडी में दुकान है। पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि बदमाशों ने उसकी दुकान के शटर के ताले तोड़कर गल्ले में रखी हजारों की नकदी के साथ ही अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच करते हुए जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। उधर, मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी सुशील ने तहरीर देकर बताया कि उसका आदर्श कॉलोनी में आशु इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से सर्विस सेंटर है। पीड़ित के अनुसार बृहस्पतिवार देर रात बदमाशों ने उसकी दुकान के ताले तोड़कर चोरी कर प्रयास किया, लेकिन आवाज सुनकर पास में रहने वाले लोगों की नींद खुल गई, जिस पर उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर बदमाश बिना चोरी किए ही भाग गए। पीड़ित ने नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला पुलिसकर्मी के घर चोरी करने का आरोपी दबोचा
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने पुलिस लाइन आवासीय परिसर स्थित महिला पुलिसकर्मी विमलेश के घर में चोरी करने के मामले में फरार चल रहे शाहरुख उर्फ जटी पुत्र शहजाद निवासी मदीना कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से महिला पुलिसकर्मी के घर से चोरी अंगूठी, 4,200 रुपये के साथ ही तमंचा-कारतूस भी बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने कोर्ट रोड स्थित बीज भंडार की दो दुकानों में चोरी की घटना में भी शामिल रहने का खुलासा किया है। आरोपी केे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें