फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक रैली निकालने को लेकर भाजपा की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में रैली को लेकर चर्चा
विज्ञापन

खतौली/जानसठ। भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनुज सहरावत के नेतृत्व में बाइक रैली निकालने को लेकर विचार विमर्श किया गया। उधर, जानसठ के गांव तिसंग में भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक में बाइक रैली निकालने को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई। बूथ अध्यक्षों को कमल का चिन्ह लगा कर सम्मानित किया। गांव तिसंग में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल उपाध्यक्ष राजन वालिया के आवास पर हुई। बैठक में मंडल अध्यक्ष सुंदरलाल ने बताया कि शनिवार को जिला स्तर पर बाइक रैली निकालकर भाजपा द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का संदेश दिया जाएगा। बैठक में कार्यकर्ताओं को कमल का चिन्ह लगाकर सम्मानित किया गया। बैठक में व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक विकास गुप्ता, मंडल महामंत्री महेशचंद शर्मा, मदन छाबड़ा, ऋषि राज वालिया, मनीष छाबड़ा, सोनी गुर्जर, सुभाष उपाध्याय, अरुण कुमार, सोमपाल, वीरसेन चेयरमैन रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें