फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय सम्मेलन में जुटेंगे देश भर के मंगलामुखी

विज्ञापन
विज्ञापन
सम्मेलन में जुटेंगे देशभर के मंगलामुखी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गुरु विमला मंगलामुखी की याद में माइया बिरादरी के मंगलामुखी जिले में दस दिवसीय सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं। इस दौरान रात जागरण, कलश यात्रा, शिवचौक पर स्थित शिवमूर्ति पर घंटा और छत्र चढ़ाया जाएगा। देश में अमन चैन और तरक्की की दुआ होगी।
विज्ञापन

बालाजी चौक स्थित एक रेस्टारेंट में पत्रकारों से वार्ता में गुरु हाजी नाजिम ने बताया कि 22 नवंबर से जिले में माइया बिरादरी के मंगलामुखियों का दस दिवसीय सम्मेलन होगा। रुड़की रोड पर एक बैंक्वट हॉल में चलने वाले इस सम्मेलन में पहले दिन उद्घाटन के बाद रात्रि में जागरण होगा। 23 को अखंड ज्योति जलेगी। 24 को चाक पूजा और उसके बाद मजार पर चादर चढ़ाई जाएगी। देश में शांति, फौजियों की रक्षा की दुआ की जाएगी। बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वालों के नाश की दुआ भी करेंगे। 28 नवंबर को शहर में कलश यात्रा निकाली जाएगी। रुड़की रोड से शिव चौक तक निकलने वाली कलश यात्रा के बाद शिवमूर्ति पर 12 किलो का पीतल का एक घंटा और सवा दो किलो का चांदी का एक छत्र चढ़ाया जाएगा। सम्मेलन में देश भर के मंगलामुखी शामिल होंगे। वार्ता में सुनीता , पप्पी मंगलामुखी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें