फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यज्ञ भारतीय संस्कृति के प्राण हैं-स्वामी भजनानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
यज्ञ भारतीय संस्कृति के प्राण : स्वामी भजनानंद
विज्ञापन

मोरना। कस्बा भोकरहेड़ी में आर्य समाज का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि स्वामी भजनानंद महाराज ने कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति के प्राण हैं, जिनको हमें युवा पीढ़ी में लाना होगा। उन्होंने कहा कि जो संस्कृति, धर्म ओर आचरण नहीं सुधारता उनका विनाश तो स्वत: ही हो जाता है।
विज्ञापन

भोकरहेड़ी व सीकरी मार्ग पर स्थित आर्य समाज कार्यालय पर आयोजित वार्षिकोत्सव का शुभारंभ ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान भगवान से विश्व में शांति स्थापना के लिए विशेष प्रार्थना की गई। हवन यज्ञ में स्वामी भजनानंद, स्वामी महानंद महाराज, सुखपाल मास्टर ने वेदवाणी को उच्च स्वर में प्रसारित कर वेदी में आहुति प्रदान कराई। अश्वनी सिंह सपत्नी मुख्य यज्ञमान की भूमिका निभा रहे हैं। इस मौके पर धीर सिंह, रणबीर सिंह, कृष्ण आर्य, सत्यपाल सिंह, ओमबीर बाबा, रामबीर सभासद, पप्पू, कक्कू, ओमप्रकाश मास्टर, राजवीर, मागेराम, जयवीर सिंह, चौधरी ज्योति राठी, संजीव, सतीश सहरावत आदि ने भी यज्ञ में भाग लिया। भंडारे के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें