उपजिलाधिकारी ने फरियाद सुनीं
बुढ़ाना। बुधवार को तहसील दिवस का आयोजन हुआ। तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र ने ग्रामीणों की फरियाद सुनीं। उपजिलाधिकारी ने बताया कि अधिकतर शिकायतें राजस्व विभाग की आई। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत की भूमि, रास्ते व चकरोड आदि पर अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का निपटारा जल्दी करने के निर्देश दिए। इस मौके पर तहसीलदार मनोज कुमार सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।