काली पट्टी बांधकर दुकानों पर काम किया
मुजफ्फरनगर। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर दवा विक्रेताओं ने काली पट्टी बांधकर दुकानों पर काम किया। 28 सितंबर को दुकानें पूर्णतया बंद रहेगी। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुभाष चौहान के नेतृत्व में सभी केमिस्टों ने काली पट्टी बांधकर अपनी दुकानों पर काम किया। 27 सितंबर तक इसी तरह का सांकेतिक विरोध जारी रहेगा। 28 सितंबर को पूर्णतया बंद करने के साथ ही दवा व्यापारियों का पूर्ण समर्थन रहेगा। चौहान ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर केमिस्ट आंदोलनरत है। सरकारों का केमिस्ट और ड्रगिस्ट की समस्याओं को लेकर कोई ध्यान नहीं है। इस दौरान महामंत्री विजेंद्र शर्मा, सतीश तायल, मनोज गर्ग, सुबोध जैन, दिव्य प्रताप सोलंकी, मुकेश सोम, कुलदीप शर्मा, दवा प्रतिनिधि सचिन त्यागी, अरुण प्रताप सिंह, राजीव गौतम, अमरीश शर्मा, अरशद, विनय शर्मा आदि रहे।