फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू अंबावता का डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने एक सप्ताह पूर्व शहर कोतवाली में हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया। कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि सात सितंबर को भाकियू अंबावता का धरना भ्रष्टाचार के खिलाफ शहर कोतवाली में चल रहा था। अचानक पुलिस ने निहत्थे किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया। सीओ सिटी हरीश भदौरिया और कोतवाल अनिल कपरवाल खुद लाठीचार्ज में शामिल रहे। इन दोनों के साथ लाठीचार्ज में शामिल दरोगा राजेंद्र नागर, सिपाही प्रशांत कुमार, अमित कुमार, राजेंद्र कुमार को सस्पेंड किया जाएं। किसानों का संपूर्ण कर्ज पूरे भारत में माफ किया जाएं। किसानों को गन्ने का भुगतान शीघ्र किया जाएं। विद्युत निगम द्वारा कराए जा रहे फर्जी मुकदमे वापस लिए जाए। जिलाध्यक्ष संजीव तोमर, राष्ट्रीय प्रवक्ता रणवीर सिंह महाशय, राष्ट्रीय सचिव योगेंद्र राठी, राजवीर सिंह, जमीर अहमद, राम सिंह, बाबर राणा, श्रवण त्यागी, प्रह्लाद, अजय त्यागी, आशीष शर्मा, रविंद्र मेहरा, इकराम, फुरकान, सोनू मित्तल, लुकमान, आशु, शमशाद, शकील अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें